बुधवार, 4 मार्च 2009

ख़बरदार मीडिया

भई मीडिया ख़बरदार हो गया है । अधिक से अधिक ख़बर देने वाला ख़बरदार ! उलुल जुलूल परोसने वाला ख़बरदार । ख़बरदार हो भी क्यों न - आखिर प्रिंट मीडिया जिला तहसीलों तक संस्करण देरही है । इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राज्य और भाषा के अनुसार संस्करण उतर रही है । ऊपर से केबल वालों ने शहर के खबरों के लिए स्थानीय चैनल चला रहें है । तो इस प्रकार मीडिया ख़बरदार हो गया है ।
ख़बरदार से मिलते जुलते शब्द को देखें -- थानेदार, ठेकेदार, और रंगदार। ये सारे 'द' कार बिना दिए कुछ करतें ही नही हैं । गांव में कहावत है दरोगा मतलब रो केया गा के तो मीडिया भी इसी दकार ग्रुप में शामिल हो गया है । सहयोग भत्ता दीजिये नही तो ख़बर चस्पां कर दी जायगी । यही ख़बरमीडिया है । फायदे की ख़बर को मैनेज करना ख़बरदार मीडिया घाटे की ख़बर को प्रकाशित करना ख़बरदार । लेकिन मीडिया भी कहीं न कहीं वफादार और ईमानदार है वो इस मामले में की ख़बर मैनेज का भत्ता मिला तो कसम लेलो ख़बर की ख़बर पड़ोसी तक को नही चलेगा । तो यूं हुआ ना ख़बरदार मीडिया । मीडिया के इसी ख़बरदार रवीयेने मीडिया को भी ख़बरदार कर दिया है । मीडिया में दबंगई में उतर आयें है । उग्रवादी , अपराधी और समाजवादी सभी को मीडिया में हड़काने लगें हैं । इस लिए मीडिया पर हमलें बढ गएँ हैं । तो मीडिया हो रहा न ख़बरदार । कुल मिला कर ख़बर का खेल यही है की मीडिया ख़बरदार है । खबरों का खेल जरी है । फ़िर मिलेंगें एक छोटे बड़े ( जैसा समय मेले ) ब्रेक के बाद ।